पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम: 4 आरोपी गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

पैरामेडिकल परीक्षा में नकल गैंग का भंडाफोड़

पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम: 4 आरोपी गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा
जयपुर पुलिस ने पैरामेडिकल परीक्षा में नकल कराने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए कॉलेज संचालक, एचओडी और लेक्चरर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 5.50 लाख रुपये में छात्रों को परीक्षा पास कराने की डील हुई थी।

जयपुर। जयपुर पुलिस ने पैरामेडिकल परीक्षा में नकल कराने की बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए दो कॉलेजों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक कॉलेज संचालक, एचओडी और लेक्चरर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार झुंझुनूं के एस. करण कॉलेज के 45 बैक वाले छात्रों को परीक्षा पास कराने के लिए जयपुर के प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नकल कराने की योजना बनाई गई थी। इसके बदले 5.50 लाख रुपये का सौदा तय हुआ था। 

छात्रों को एक ही कक्ष में बैठाकर ड्यूटी पर तैनात वीक्षक के माध्यम से प्रश्नपत्र हल कराने की तैयारी थी। पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद जांच शुरू की गई और दो आरोपियों को प्रताप नगर से पकड़ा गया। उनके पास से मिली डायरी और मोबाइल चैट में छात्रों के नाम, एडमिट कार्ड और पैसों के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला। पूछताछ में आरोपियों ने साजिश और 3.27 लाख रुपये परीक्षा केंद्र से जुड़े लोगों को देने की बात स्वीकार की।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
जयपुर के परकोटा क्षेत्र से कथित पलायन रोकने और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की मांग को लेकर युवा शक्ति मंच राजस्थान...
राज काज में क्या है खास, जानें
केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अब करेंगी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व
ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम
शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता