सिंचाई भवन में मुख्य अभियंता श्री रवि सोलंकी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान

स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक

सिंचाई भवन में मुख्य अभियंता श्री रवि सोलंकी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान

जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सिंचाई भवन में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। परिसर में प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंता, राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन रवि सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।

जयपुर। जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सिंचाई भवन में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। परिसर में प्रबंध निदेशक व मुख्य अभियंता, राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन रवि सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। समारोह में सोलंकी ने कहा कि यह पावन अवसर हमें भारत के संविधान, मूल्यों और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह दिन समानता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है।

उन्होंने विभागीय कार्यों में सभी अधिकारियों- कर्मचारियों के समर्पण, ईमानदारी और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सोलंकी ने सभी कार्मिकों से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को और अधिक सशक्त करने के संकल्प लेने का आह्वान किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 30 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता सहित कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग