ठिकरिया में ग्राम विकास चौपाल में की मुख्यमंत्री भजनलाल ने शिरकत; महिला, किसान और युवा सशक्त होंगे तो विकसित बनेगा राजस्थान

सीएम भजनलाल शर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ठिकरिया में ग्राम विकास चौपाल में की मुख्यमंत्री भजनलाल ने शिरकत;  महिला, किसान और युवा सशक्त होंगे तो विकसित बनेगा राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बगरू में कहा कि लखपति दीदी योजना से राजस्थान की 17.5 लाख महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। सरकार पानी के संकट को दूर करने के लिए रामजल सेतु परियोजना पर काम कर रही है। साथ ही, किसानों को दिन में बिजली और पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड से ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसान, महिला, मजदूर और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। महिला आत्मनिर्भरता के लिए चलाई गई लखपति दीदी योजना ने गांवों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है।  बगरू के ठिकरिया गांव में शनिवार को ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से सामाजिक सुधार हुआ, जबकि उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं ने महिलाओं को सम्मान और सुविधा दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में राजीविका के माध्यम से 22 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और 17.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।  सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास का रोडमैप बनाया। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, गंगनहर, विभिन्न बांध एवं नदी सहित महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। 26 जिलों के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1.50 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में दूध संकलन केन्द्रों के साथ ही प्रसंस्करण केन्द्रों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। सहकारिता क्षेत्र को भी मजबूत बनाते हुए 10 लाख नए सदस्य जोड़े गए हैं।मुख्यमंत्री विकसित ग्राम वार्ड अभियान शुरू कर गांवों व शहरों के विकास का रोडमैप बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। सांसद मंजू शर्मा, विधायक कैलाश वर्मा, जिला प्रमुख रमादेवी चौपड़ा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमणों पर जेडीए की कार्रवाई, नोटिस जारी कर किया था पाबंद अतिक्रमणों पर जेडीए की कार्रवाई, नोटिस जारी कर किया था पाबंद
सिरसी रोड के कनकपुरा में 40 फीट सड़क सीमा पर 500 फीट तक किए गए अवैध बाउंड्रीवॉल अतिक्रमण को JDA...
ट्रंप-जिंनपिग समिट: बीजिंग शिखर सम्मेलन के बाद बनी सहमति, चीन-अमेरिका के बीच विमान खरीद पर समझौता, 200 विमानों की डील
ग्रेट निकोबार परियोजना पर कांग्रेस ने जताई चिंता: जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, आदिवासी अधिकारों के उल्लंघन की आशंका
जयपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे की बढ़ी मुश्किलें: अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पॉक्सो मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत 
श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धा का अनोखा तोहफा, बेटे के 97% आने पर चांदी की किताब चढ़ाई
धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा नगर निगम चुनावों के लिए मतदान जारी, 17 वार्डों में कुल 34 मतदान केंद्र