पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर

पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर पचपदरा रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की समीक्षा। एचआरआरएल प्रतिनिधियों ने कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने परियोजना को राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यों में तेजी लाने और समयसीमा में पूरा करने के निर्देश।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर पचपदरा रिफाइनरी परियोजना की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने एचआरआरएल (एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड) के प्रतिनिधियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी परियोजना को राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुसार परियोजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एचआरआरएल प्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

 

बैठक के दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसके पूर्ण होने से प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं एचआरआरएल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Read More भारी बारिश से बीसलपुर बांध में जबरदस्त आवक, त्रिवेणी नदी उफान पर; जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों को राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई केंद्रीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें पूर्व...
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल
डिजिटल दौर में लौटेगी चिट्ठी की खुशबू
असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश