मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे व सहायता राशि

विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जा रहे लाभों की जानकारी दी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे व सहायता राशि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से संवाद किया। पट्टे, प्रमाण पत्र और सहायता राशि के चेक वितरित तथा दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए। अधिकारियों को पारदर्शी व समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित लाभार्थियों से संवाद कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे मिल रहे लाभ के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र तथा सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और सेवाओं की सुगम उपलब्धता के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, स्वायत्त शासन विभाग, जिला प्रशासन, जयपुर नगर निगम तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शिविर में किए जा रहे कार्यों और विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जा रहे लाभों की जानकारी भी दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई