मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का किया स्वागत, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
केंद्र सरकार के सहयोग और समन्वय के महत्व पर चर्चा की
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं तथा महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग और समन्वय के महत्व पर चर्चा की।
वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेलवे, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल से प्रदेश की विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

Comment List