यमुना जल समझौते के बाद जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का होगा भव्य स्वागत
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहने की संभावना
यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर भाजपा की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।
जयपुर। यमुना जल समझौते (एमओए) पर हस्ताक्षर होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर भाजपा की ओर से भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह जयपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए सुबह 9:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा रहेगा। स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।
इस बीच, यमुना जल समझौते को लेकर भाजपा की ओर से राजनीतिक और जनहित से जुड़े पहलुओं को भी सामने रखा जाएगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देंगे। भाजपा इसे राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रदेशभर में इसका संदेश पहुंचाने की तैयारी में जुटी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Jun 2026 18:03:10
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान-हरियाणा यमुना जल समझौते को शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक बताया। इससे सीकर, झुंझुनू और चूरू...

Comment List