मुख्यमंत्री ने माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में किया नमन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती

मुख्यमंत्री ने माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में किया नमन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग में विराजित माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग में विराजित माँ चामुंडा देवी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर की पावन धरा पर स्थित माँ चामुंडा देवी का मंदिर मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जन-जन की गहरी आस्था का प्रतीक है। माँ चामुंडा देवी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था राजस्थान की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती है।

उन्होंने कामना की कि माँ चामुंडा देवी की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा प्रत्येक परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे। मुख्यमंत्री ने माँ चामुंडा देवी से समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और राजस्थान को निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने की प्रार्थना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद स्मैक तस्करी में लिप्त कांस्टेबल बर्खास्त, 13.94 लाख रुपए मिले थे नकद
घाटोली थाने में तैनात था कांस्टेबल, विज्ञान नगर में पकड़ा गया था ।
विधानसभा में अब हाईटेक सिस्टम से होगी वाहनों की जांच, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने UVSS का किया उद्घाटन
एक बाजार, नया भुगतान सिस्टम… आसियान किस बड़े बदलाव की तैयारी में?
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बढ़ेंगे पढ़ाई के अवसर, पीजी के 14 नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी
फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र घोटाले में 4 और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 100 से अधिक संदिग्ध चिह्नित
सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?
पाकिस्तान में स्कूल में मौत का मलबा! बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत