मुख्यमंत्री ने राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद 

विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री ने राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना। उन्होंने कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां शक्ति और स्नेह का स्वरूप।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अष्टमी एवं महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जगत जननी मां जगदम्बा की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के स्वरूप कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां साक्षात शक्ति और स्नेह का स्वरूप हैं। उनके खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से भर देते हैं। प्रदेश की प्रत्येक बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही राज्य सरकार का संकल्प है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति मां भवानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि मां भवानी की कृपा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का संचार हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, 22-23 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम Weather Update : राजस्थान में बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, 22-23 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार अलसुबह सवाई...
उपराज्यपाल के लौटने के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: फारूक अब्दुल्ला
राम मंदिर में चंदा चोरी के 105 मामलों का दावा, अमन अरोड़ा ने केंद्र से मांगी सख्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानवमी की दीं शुभकामनाएं, भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की
जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Voice of Youth: साइबर ठगों की पहचान होगी आसान, लेकिन ठगी के नए रास्ते निकाल लेंगे शातिर अपराधी!
Voice of Youth: त्योहार ऐसा हो, जिसमें रोशनी सबके हिस्से आए