मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी

अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
भजनलाल शर्मा ने 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को लेकर विभागों को सख्त निर्देश दिए। कर चोरी, अवैध खनन, शराब तस्करी और राजस्व लीकेज पर जीरो टॉलरेंस अपनाने को कहा। ई-पंजीयन, GPS ट्रैकिंग और तकनीक आधारित निगरानी पर जोर दिया। अप्रैल 2026 में राजस्थान को 11,235 करोड़ रुपये राजस्व मिला, जो पिछले साल से 15.71% अधिक है।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व संग्रहण प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व अर्जन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभागों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना बनाने, नवाचार एवं तकनीक अपनाने को कहा है। सीएम ने रविवार को सीएमआर में राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। सभी विभागों को कर चोरी करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा राजस्व संग्रहण में वृद्धि के लिए यूडीएच विभाग विशेष कार्ययोजना बनाएं। वाणिज्यिक कर विभाग ऑडिट केसों की समीक्षा करे।

अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

खान विभाग को राजस्व वृद्धि के लिए अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा है। खनन से जुड़ी गाड़ियों में जीपीएस इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लाने, बंद खानों को नीलाम करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को बकाया वाहन करों की लक्षित वसूली, कर बकायादारों के विरुद्ध विशेष अभियान को गति देने, आबकारी विभाग को बकाया वसूली में तेजी लाने, अवैध शराब पर ठोस कार्रवाई के लिए मुखबिरों को प्रोत्साहित करने को कहा।

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को ये दिए आदेश

Read More यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित, इंदौर-जोधपुर और जोधपुर-इंदौर ट्रेनें 9 व 11 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को ऑनलाइन ई-पंजीयन प्रक्रिया को बढ़ावा देने, डीआईजी कार्यालयों में प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, रेवेन्यू विभाग को नवाचार अपनाने, भूमि अतिक्रमण पर कठोर कार्रवाई, कर चोरी एवं राजस्व लीकेज को रोकने के निर्देश दिए।

Read More नागौर-बीकानेर एनएच-62 के फोरलेनकरण को मंजूरी, सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार

अप्रैल में 11,235 करोड़ की कुल राजस्व प्राप्ति हुई

Read More सोना और चांदी धड़ाम : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव

बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह में 11235 करोड़ की कुल राजस्व प्राप्ति हुई है, जो कि पिछले वर्ष अप्रेल माह की तुलना में 15.71 प्रतिशत अधिक है। बैठक में सीएस के अलावा एसीएस सीएम अखिल अरोड़ा, एसीएस खान अपर्णा अरोड़ा, प्रमुख वित्त सचिव वैभव गालरिया, प्रमुख सचिव राजस्व टी.रविकान्त, प्रमुख सचिव परिवहन भवानी सिंह देथा, शासन सचिव श्रम पूर्ण चन्द्र किशन सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद