राष्ट्रीय संस्थागत नेतृत्व शिखर सम्मेलन का 16 फरवरी से आगाज, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का भी सानिध्य प्राप्त होगा

राष्ट्रीय संस्थागत नेतृत्व शिखर सम्मेलन का 16 फरवरी से आगाज, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

राजस्थान विश्वविद्यालय 16-17 फरवरी को राष्ट्रीय संस्थागत नेतृत्व शिखर सम्मेलन (NSIL 2026) आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में 250+ विश्वविद्यालयों के 1500 प्रतिभागी संस्थागत नेतृत्व, अनुसंधान, भारतीय ज्ञान, तकनीकी और AI पर चर्चा करेंगे।

जयपुर। उच्च शिक्षा में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा 16 और 17 फरवरी को राष्ट्रीय संस्थागत नेतृत्व शिखर सम्मेलन NSIL 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।
मुख्यमंत्री अपने संबोधन में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका, युवा सशक्तीकरण, कौशल एवं नवाचार आधारित शिक्षा तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शैक्षणिक सुधारों पर मार्गदर्शन देंगे। उद्घाटन सत्र में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि समापन सत्र में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का भी सानिध्य प्राप्त होगा।

दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के 250 से अधिक विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। लगभग 1500 प्रतिभागी संस्थागत नेतृत्व, अनुसंधान उन्नयन, भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतीय भाषाएं, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर मंथन करेंगे। 28 सत्रों में छह विषयों पर चार समानांतर सत्र आयोजित होंगे। साथ ही पूर्व यूजीसी अध्यक्ष प्रो. जगदीश कुमार का विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल पर विशेष सत्र भी होगा।

सम्मेलन से प्राप्त सुझावों को जयपुर घोषणा-पत्र  के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो उच्च शिक्षा में नीतिगत सुधारों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
राजस्थान हाईकोर्ट ने क्वींस रोड के अतिक्रमण मामले में लंबित याचिका के बावजूद समान मुद्दे पर नई याचिका दायर करने...
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
जेकेसीए घोटाले में फारूक अब्दुल्ला को बड़ी राहत: अदालत ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया, 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई 
बांसी जीएसएस : छह माह से फीडर ब्रेकर खराब, बिजली आपूर्ति पर संकट, उपभोक्ता परेशान
राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान