पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे
शर्मा ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की बरसी पर शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और हम उन सभी दिवंगत आत्माओं को नमन।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की बरसी पर शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और हम उन सभी दिवंगत आत्माओं को नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ‘नया भारत’ आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट है और देश की प्रतिबद्धता अटूट है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सरकार हर स्तर पर सख्त कदम उठा रही है। साथ ही, नागरिकों से भी एकजुटता बनाए रखने और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और देश उनके साथ खड़ा है।

Comment List