मुख्य सचिव ने मेट्रो का किया निरीक्षण : निर्माण कार्यों का किया गहन अवलोकन, अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की सराहना की

सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली को समझा

मुख्य सचिव ने मेट्रो का किया निरीक्षण : निर्माण कार्यों का किया गहन अवलोकन, अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की सराहना की

ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर एवं सिक योरिटी कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने मेट्रो परिचालन प्रणाली, रीयल टाइम मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली को समझा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर मेट्रो का विस्तृत निरीक्षण किया। यह दौरा जयपुर मेट्रो की प्रगति, तकनीकी उत्कृष्टता एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग डॉ. देबाशीष पृष्टी सहित जयपुर मेट्रो के पूर्णकालिक निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने फेज-1डी (मानसरोवर से 200 फीट बाईपास, अजमेर रोड चौराहा) के तहत प्रगति पर चल रहे निर्माण कार्यों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण, संरचनात्मक मानकों, कार्यप्रणाली तथा अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की सराहना की। मानसरोवर डिपो स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर एवं सिक योरिटी कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने मेट्रो परिचालन प्रणाली, रीयल टाइम मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली को समझा।

मुख्य सचिव ने मानसरोवर से छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा कर कुशल, सुरक्षित एवं समयबद्ध परिचालन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। छोटी चौपड़ स्टेशन स्थित कला दीर्घा में प्रदर्शित मूर्तिकला, रागमाला चित्रावली, खुदाई के दौरान प्राप्त ऐतिहासिक कुंड, गौमुख तथा अन्य पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने स्टेशन नियंत्रक कक्ष, यात्री सुविधाओं, रखरखाव प्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टनल निरीक्षण के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निर्मित क्रॉस-पैसेज, उनकी संरचना एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

Tags: secretary

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित