मुख्य सचिव ने जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा की, फरवरी से शुरू होगा दूसरा चरण

नियमित प्रकाशन व्यवस्था के कारण देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

मुख्य सचिव ने जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा की, फरवरी से शुरू होगा दूसरा चरण
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दूसरे चरण की तैयारियां तेज करने के निर्देश। उन्होंने हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा होने पर टीम की सराहना। साथ ही जियोस्पेशियल तकनीक, डिजिटल टूल्स और अद्यतन सांख्यिकीय आंकड़ों के उपयोग पर विशेष जोर दिया।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को जनगणना कार्य निदेशालय का दौरा कर जनगणना 2027 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने पर निदेशालय की टीम की सराहना करते हुए कहा कि अब फरवरी 2027 में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज गति से की जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि सटीक और अद्यतन सांख्यिकीय आंकड़े प्रभावी नीति-निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जनसांख्यिकीय बदलावों के अध्ययन में अद्यतन डेटा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राजस्थान अपने मजबूत सांख्यिकीय डेटाबेस और अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय की नियमित प्रकाशन व्यवस्था के कारण देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

बैठक में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका और प्रशासनिक एटलस के शीघ्र अद्यतन पर विशेष जोर दिया गया। जिलों, तहसीलों और उपखंडों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन दस्तावेजों को ग्रामीण एवं शहरी विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि भू-स्थानिक (जियोस्पेशियल) तकनीक और डिजिटल टूल्स का अधिकतम उपयोग कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निदेशालय के अधिकारियों और सांख्यिकीय अन्वेषकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास और जनकल्याण की दिशा तय करने वाला सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ? राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया...
पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में
Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल