दिल्ली दौरे में उठाए गए मुद्दों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

सभी परियोजनाओं और सुधार कार्यक्रमों की प्रगति पर रखें निगरानी

दिल्ली दौरे में उठाए गए मुद्दों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिल्ली दौरे के बाद पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और केंद्रीय मंत्रालयों के साथ हुई बैठकों में उठे मुद्दों की समीक्षा की। एचआरआरएल रिफाइनरी, जल जीवन मिशन, जीएसटी राजस्व, रेलवे कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुधार और प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र-राज्य समन्वय मजबूत कर समयबद्ध कार्रवाई और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, वित्त मंत्रालय तथा विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के साथ हुई बैठकों में उठाए गए महत्वपूर्ण विषयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में राज्य की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं, एचआरआरएल रिफाइनरी, जल जीवन मिशन, डी-रेग्यूलेशन सुधारों, जीएसटी राजस्व, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, रेलवे कनेक्टिविटी, ऊर्जा क्षेत्र में सुधारों तथा अन्य सुशासन संबंधी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार के साथ सतत समन्वय बनाए रखते हुए सभी परियोजनाओं और सुधार कार्यक्रमों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखें तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित फॉलो-अप आवश्यक है। श्रीनिवास ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत बनाते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि राजस्थान में विकास कार्यों को गति मिल सके और जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो।

Tags: issues

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता पर डबल मार कर रही डबल इंजन सरकार  अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता पर डबल मार कर रही डबल इंजन सरकार 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परियोजनाओं में देरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन...
महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए BJP ने की 10 उम्मीदवारों की घोषणा, 18 जून को होंगे मतदान
क्रेमलिन का यूरोपीय संघ पर तीखा पलटवार: बोले प्रवक्ता पेस्कोव- 'रूस-यूरोप विवाद की असली जड़ यूक्रेन'
राहुल गांधी का सीबीएसई पर बड़ा हमला, बोले- शिक्षा को कारोबार बनाना सभी बुराइयों का आधार, कीमत बच्चों को पड़ती है चुकानी 
दिल्ली दौरे में उठाए गए मुद्दों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
JEE Advanced 2026 Result जारी : शुभम कुमार ने किया टॉप, शीर्ष तीनो रैंक हासिल करने वाले छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से
राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री: अजेय कुमार संभालेंगे कमान, लंबे समय से खाली चल रहा था पद