रोजगार उत्सव से पहले भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

पात्र अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश

रोजगार उत्सव से पहले भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर, विभागवार भर्ती प्रगति और रोजगार उत्सव की तैयारियों की समीक्षा। उन्होंने सभी विभागों को भर्ती प्रक्रियाएं समयबद्ध पूरी करने, पात्र अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने तथा RPSC और RSSB के साथ बेहतर समन्वय बनाकर युवाओं को शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर, विभागवार भर्ती प्रगति तथा आगामी रोजगार उत्सव के दौरान दिए जाने वाले संभावित नियुक्ति पत्रों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि युवाओं को समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी विभागों को भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक चरण पूरा करने तथा पात्र अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी रोजगार उत्सव के दौरान अधिकतम संख्या में नियुक्तियां सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि युवाओं को शीघ्र रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरे निशान में बंद हुआ बाजार;  ऑटो, तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली से सेंसेक्स में 274 अंक की बढ़त हरे निशान में बंद हुआ बाजार; ऑटो, तेल एवं गैस सेक्टरों में लिवाली से सेंसेक्स में 274 अंक की बढ़त
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी के दम पर तेजी दर्ज की गई। ऑटो, तेल एवं...
फिल्म प्रमोशन : 'ओह माय डॉग' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे पवन मल्होत्रा, जानें रिलीज डेट
कार्यग्रहण में देरी पर सख्त हुई सरकार, 31 जुलाई पूर्वाह्न तक नई पोस्टिंग पर जॉइन करने के आदेश
सिलिकोसिस प्रभावितों के उपचार व पुनर्वास को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
महाराष्ट्र में हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, सटीक कारण का पता लगा रही पुलिस
राजस्थान के 5,919 हज आवेदकों का चयन, 10 अगस्त तक जमा कराने होंगे 1.52 लाख रुपए
चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग, पार्किंग में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी जलीं