मुख्य सचिव ने ली आरपीएसीएस की समीक्षा बैठक, जैव विविधता संरक्षण व ईको-टूरिज्म पर जोर

कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

मुख्य सचिव ने ली आरपीएसीएस की समीक्षा बैठक, जैव विविधता संरक्षण व ईको-टूरिज्म पर जोर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में RPACS की समीक्षा बैठक। संरक्षित क्षेत्रों में आवास पुनर्स्थापन, जैव विविधता संरक्षण और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के कार्यों की समीक्षा। आक्रामक प्रजातियों को हटाने, सुरक्षा दीवारें, जल संरक्षण और ग्राम पुनर्वास योजनाओं पर भी चर्चा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में राजस्थान प्रोटेक्टेड एरिया कंजरवेशन सोसायटी (आरपीएसीएस) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संरक्षित क्षेत्रों में आवास पुनर्स्थापन, जैव विविधता संरक्षण तथा ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में आरपीएसीएस के सचिव एवं अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) ने बताया कि सोसायटी के तहत आक्रामक प्रजातियों को हटाने और प्राकृतिक आवास के पुनर्स्थापन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इससे स्थानीय जैव विविधता को मजबूती मिली है। संवेदनशील वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया गया है तथा जल संरक्षण और आवास सुधार के कार्य भी किए गए हैं, जिससे वन्यजीवों के लिए वर्षभर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्य योजना अप्रैल में प्रस्तुत की जाएगी। संरक्षण कार्यों की ‘सफलता की कहानियां’ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यशालाओं के माध्यम से साझा की जाएंगी तथा आगामी गवर्निंग बॉडी बैठकों में विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।

वन विभाग इन प्रयासों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया अभियान चलाएगा और एक कॉफी टेबल बुक भी प्रकाशित करेगा। साथ ही ग्राम पुनर्वास कार्यक्रम को गति देने, विभागीय विश्राम गृहों के नवीनीकरण और आधुनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत