मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में शामिल होने का किया आह्वान, कहा- कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने राज्य से जुड़ाव को करें और मजबूत

वैश्विक स्तर पर किया राजस्थान की पहचान को मजबूत

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में शामिल होने का किया आह्वान, कहा- कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने राज्य से जुड़ाव को करें और मजबूत

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी प्रवासी राजस्थानियों को प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में शामिल होने के लिए हार्दिक आमंत्रण दिया है। यह भव्य आयोजन 10 दिसंबर 2025 को जयपुर एक्सहिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर जयपुर में आयोजित होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि दुनिया भर में बसे राजस्थानियों की उपलब्धियां, योगदान और अपनी मातृभूमि से निरंतर जुड़ाव राज्य के लिए गर्व का विषय है।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी प्रवासी राजस्थानियों को प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में शामिल होने के लिए हार्दिक आमंत्रण दिया है। यह भव्य आयोजन 10 दिसंबर 2025 को जयपुर एक्सहिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), जयपुर में आयोजित होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि दुनिया भर में बसे राजस्थानियों की उपलब्धियां, योगदान और अपनी मातृभूमि से निरंतर जुड़ाव राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रवासी राजस्थानियों ने वैश्विक स्तर पर न सिर्फ राजस्थान की पहचान को मजबूत किया है, बल्कि राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्य सरकार की सामाजिक-आर्थिक प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए श्रीनिवास ने सभी प्रवासी राजस्थानियों से पंजीकरण कर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस न केवल राज्य की कला, संस्कृति और विरासत का उत्सव है, बल्कि प्रदेश के विकास, निवेश और नवाचार को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने राज्य से जुड़ाव को और मजबूत करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं