मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का टोंक, कोटा और बूंदी दौरा, जल-सिंचाई परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

सुबह 9:30 बजे टोंक कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का टोंक, कोटा और बूंदी दौरा, जल-सिंचाई परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 8-9 अक्टूबर को टोंक, कोटा और बूंदी के दौरे पर रहेंगे। वे जल संचय, सिंचाई और PHED परियोजनाओं की समीक्षा। कोटा में साइबर थाना, मेडिकल कॉलेज और सुपर थर्मल पावर स्टेशन का निरीक्षण तथा चंबल सैंड माइनिंग मामले में बैठक करेंगे।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 8 और 9 अक्टूबर को टोंक, कोटा और बूंदी के दौरे पर रहेंगे। मुख्य सचिव 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से टोंक के लिए रवाना होंगे और सुबह 9:30 बजे टोंक कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां वे जल संचय-जल संवर्धन तथा ईसरदा सिंचाई एवं PHED परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव सुबह 11 बजे टोंक से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे कोटा पहुंचेंगे। कोटा में वे साइबर थाना, मेडिकल कॉलेज और कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम को चंबल सैंड माइनिंग प्रकरण को लेकर स्टेट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक लेंगे।

बैठक में समिति के अन्य सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। शाम 6 बजे मुख्य सचिव जल संचय-जल संवर्धन, सिंचाई और PHED परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 7 बजे कोटा सर्किट हाउस में AIS अधिकारियों के साथ बैठक होगी। वे रात्रि विश्राम कोटा में करेंगे। 9 अक्टूबर को सुबह 8 बजे कोटा से बूंदी के लिए रवाना होकर कलेक्ट्रेट में जल संचय-जल संवर्धन तथा सिंचाई एवं PHED परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बूंदी में साइबर थाने का भी निरीक्षण करेंगे। सुबह 10 बजे जयपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे सचिवालय लौटेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा