शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर मुख्य सचिव की सख्ती

उच्च न्यायालय के आदेशों की समयबद्ध अनुपालना पर जोर

शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर मुख्य सचिव की सख्ती
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान में शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों में सुरक्षित भवन, पेयजल व स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरकार ने ढांचागत सुधार के लिए ₹12,335.90 करोड़ की कार्ययोजना प्रस्तावित की है।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थानों में भवन सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थिति में हों। विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय, सुरक्षित पेयजल और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा कमियों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक 12,335.90 करोड़ रुपए की कार्ययोजना प्रस्तावित किए जाने की जानकारी दी गई। इसमें चालू वित्त वर्ष के दौरान करीब 3,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। मुख्य सचिव ने विभागों को राजस्थान उच्च न्यायालय के शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े निर्देशों की नियमित समीक्षा कर समय पर अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस