क्रिआर कैनवास टेल प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाओं को मिली उड़ान, नन्हे लेखकों ने लिखीं अनोखी कहानियां

बच्चों ने सीखी कहानी लेखन की जादुई कला

क्रिआर कैनवास टेल प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाओं को मिली उड़ान, नन्हे लेखकों ने लिखीं अनोखी कहानियां
जयपुर में आयोजित 'क्रिआर कैनवास टेल प्रदर्शनी' में बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाल लेखक अनय सक्सेना ने नन्हे बच्चों को काल्पनिक पात्रों के जरिए बेहद सरल और रोचक अंदाज में कहानियां लिखना सिखाया।

जयपुर। क्रिआर कैनवास टेल प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाओं को शब्दों का सुंदर रूप देने की अनूठी पहल देखने को मिली। बाल लेखक अनय सक्सेना ने बच्चों को रोचक अंदाज में कहानी लिखने की कला सिखाई। बच्चों ने काल्पनिक पात्रों को देखकर अपनी-अपनी कहानियां लिखीं, जिन्हें प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने भी उत्साह से पढ़ा। इस आयोजन ने नन्हे लेखकों और पाठकों का प्रेरणादायी समूह तैयार कर दिया।

क्रिआर फाउंडेशन की “किताब बोली, मुझे बचा लो…” मुहिम के तहत बच्चों की रचनाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की तैयारी भी की जा रही है। संस्था के निदेशक कुलदीप धाब के निर्देशन में प्रस्तुत मिट्टू शो बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित 30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...
कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे अलर्ट! 512 स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद टंकियों और फिल्टर की होगी जांच
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार, हजारों नए भवन और कक्षाएं बनेंगी
पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आदिवासी बच्चों की मौतों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा: बालाघाट में 22 बच्चों की मौत का दावा, विशेष जांच और सेफ्टी ऑडिट की मांग
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी