जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़

लोग उत्सुकता से पूछते हैं कि 'यह कौन सा फल है और क्या है ये?

जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़
फल बाजारों में विदेशी ड्रैगन फ्रूट की मांग तेजी से बढ़ रही। रामगंज बाजार के विक्रेता मुहाना मंडी से फल लाकर 100 रुपये में तीन नग बेच रहे। आकर्षक गुलाबी रंग और हल्के मीठे स्वाद के कारण राहगीर इसकी ओर आकर्षित हो रहे।

जयपुर। गुलाबी नगरी के फल बाजारों में इन दिनों विदेशी फलों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बाजार में अपनी खास पहचान बना रहे चटक गुलाबी रंग के ड्रैगन फ्रूट को देखने और खरीदने के लिए राहगीर लगातार रुक रहे हैं। रामगंज बाजार में फल विक्रेता अरबाज खान ने बताया कि वह इस फल को जयपुर की प्रसिद्ध मुहाना मंडी से थोक भाव में खरीदकर लाते हैं। बाजार में ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए वह इसे बेहद किफायती दाम यानी 100 रुपये के तीन नग के हिसाब से बेच रहे हैं। विक्रेता अरबाज खान के अनुसार, मूल रूप से चीन (चाइना) अन्य एशियाई देशों से आयात होकर मुहाना मंडी पहुंचने वाला यह फल स्थानीय लोगों के लिए बिल्कुल नया है। सड़क से गुजरने वाले लोग इसके अनोखे और आकर्षक लुक को देखकर ठिठक जाते हैं।

लोग उत्सुकता से पूछते हैं कि 'यह कौन सा फल है और क्या है ये?' स्वाद में हल्का मीठा और सेहत के लिए बेहद गुणकारी होने के कारण पूछताछ करने वाले कई ग्राहक इसे हाथों-हाथ खरीद भी रहे हैं। किफायती दाम और विदेशी स्वाद के इस कॉम्बो के चलते अरबाज खान की दुकान पर इस समय ड्रैगन फ्रूट की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों...
CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान
ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा
जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी
युवा कांग्रेस का बड़ा दावा: घायल और परेशान छात्रों को मिलेगा भोजन, मेडिकल और कानूनी सहयोग; हेल्पलाइन जारी
जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़