सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं

प्रश्न-पत्र की सील नियमों के विरुद्ध खोलकर पेपर लीक

सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं

राजस्थान में सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार। जांच में सामने आया कि एक संगठित गिरोह ने जयपुर के झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम से अप्रयुक्त प्रश्न-पत्र की सील नियमों के विरुद्ध खोलकर पेपर लीक किया।

जयपुर। राजस्थान में सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण संख्या 19/2022, धारा 420, 120बी भा.द.स. एवं 4/6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों पर रोक) अधिनियम 1992 के तहत थाना एसओजी, जयपुर में दर्ज मामले में गणपत लाल मालवाडा (31) पुत्र मांगीलाल, निवासी ग्राम मालवाडा, तहसील चितलवाना, जिला जालौर को 21 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 का आयोजन 10 नवम्बर 2020 को विभिन्न शहरों में किया गया था।

जांच में सामने आया कि एक संगठित गिरोह ने जयपुर के झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम से अप्रयुक्त प्रश्न-पत्र की सील नियमों के विरुद्ध खोलकर पेपर लीक किया। आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने परीक्षा से करीब दो घंटे पहले प्रश्न-पत्र प्राप्त कर सॉल्वर टीम से हल करवाया और अपने हैंडलरों के जरिए अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराया। इस मामले में इससे पहले धीरज शर्मा (स्कूल संचालक), मुकेश बाना, बलवीर सुण्डा, दिनेश विश्नोई, भूपेन्द्र सारण, अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा, श्रवण कालीरावणा, अशोक नाथावत, अशोक यादव, दीपक विश्नोई, हर्षवर्धन मीणा सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
अमेरिका और ईरान के बीच प्रारंभिक ढांचागत समझौता 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके तहत दोनों पक्ष 60 दिनों...
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास
कब थमेगा सिलसिला? मुंबई में 111 तो दिल्ली में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानें आम आदमी के मंथली बजट पर कितना बढ़ेगा बोझ
स्कॉर्पियो से 62 लाख का मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त, तस्कर फरार
आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर
मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई