पानी की पाइप लाइनों में पेड़ों की जड़ों से बनी चोकिंग हटाई, कई कॉलोनियों की पेयजल व्यवस्था में सुधार

समस्याओं का समय पर समाधान

पानी की पाइप लाइनों में पेड़ों की जड़ों से बनी चोकिंग हटाई, कई कॉलोनियों की पेयजल व्यवस्था में सुधार
डीके नगर झोटवाड़ा, बाहुबली नगर, सेक्टर-1 विद्याधर नगर, अग्रवाल कैटर्स के पास का क्षेत्र, महाराजा कॉलोनी ढहर का बालाजी, शिवपथ कॉलोनी, सोनी का बाग के पीछे अलका क्षेत्र तथा सुगन विहार सहित दर्जनों कॉलोनियों से पिछले कई दिनों से कम दबाव से पेयजल आपूर्ति की शिकायतें।

जयपुर। जलदाय विभाग के विद्याधर नगर डिवीजन के अधीन आने वाले डीके नगर झोटवाड़ा, बाहुबली नगर, सेक्टर-1 विद्याधर नगर, अग्रवाल कैटर्स के पास का क्षेत्र, महाराजा कॉलोनी ढहर का बालाजी, शिवपथ कॉलोनी, सोनी का बाग के पीछे अलका क्षेत्र तथा सुगन विहार सहित दर्जनों कॉलोनियों से पिछले कई दिनों से कम दबाव से पेयजल आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार शर्मा ने क्षेत्र के सहायक अभियंता योगेश जांगिड़ और सौरभ शर्मा सहित कनिष्ठ अभियंता राजेश त्यागी, गौरव शर्मा, परमानंद शर्मा एवं कांता यादव को विभागीय टीम के साथ मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जांच के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर खुदाई कर पानी की पाइप लाइनों की जांच की, जिसमें पाइपों के अंदर तीन से चार मीटर तक पेड़ों की जड़ें घुसकर चोकिंग पैदा करती मिलीं। विभागीय कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाकर इन जड़ों को निकालकर पाइप लाइनों की सफाई की और अवरुद्ध जल प्रवाह को सुचारु किया। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और पानी के दबाव में सुधार हुआ है। स्थानीय लोगों ने राहत महसूस करते हुए जलदाय विभाग की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नियमित निगरानी से ऐसी समस्याओं का समय पर समाधान होता रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई