निकाय चुनाव : भाजपा ने 50 फीसदी टिकट चयन पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी सूची

प्रभारियों को ई-मेल के जरिए भेजी जा रही सूचना

निकाय चुनाव : भाजपा ने 50 फीसदी टिकट चयन पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी सूची
भाजपा में टिकट चयन अंतिम दौर में है। 309 निकायों में करीब 50% प्रत्याशियों पर सहमति बन चुकी है। तय उम्मीदवारों को ई-मेल और फोन से सूचना दी जा रही है। जयपुर संभाग प्रभारी प्रभुलाल सैनी ने कहा—नाराजगी सामान्य है, लेकिन बगावत बर्दाश्त नहीं होगी। डैमेज कंट्रोल टीम सक्रिय है।

जयपुर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट चयन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठकों में चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों के चयन पर महामंथन के बाद करीब 50 फीसदी टिकटों पर सहमति बन गई है। प्रदेश के 309 निकायों में से लगभग आधे निकायों के प्रत्याशियों का चयन पूरा होने की जानकारी सामने आई है। पार्टी मुख्यालय से जिन निकायों में प्रत्याशी तय हो गए हैं, वहां संबंधित निकाय और संगठन प्रभारियों को -मेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है। इसके बाद स्थानीय जिलाध्यक्ष फोन के माध्यम से अधिकृत प्रत्याशी को इसकी जानकारी दे रहे हैं।

प्रत्याशियों की सूची भी स्थानीय स्तर पर जारी की जाएगी। टिकट चयन की तेज प्रक्रिया में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भूमिका भी अहम रही है। जयपुर संभाग चुनाव प्रभारी एवं पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने टिकट को लेकर संभावित बगावत पर कहा कि चुनाव में नाराजगी होना और बाद में वापसी करना सामान्य प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं को धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाला सफलता की ओर आगे नहीं बढ़ सकता। बगावत की स्थिति से निपटने के लिए डैमेज कंट्रोल टीम बनाई गई है। अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:  bjp

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल बाढ़ में 626 हुई मृतकों की संख्या : 2,426 लोग अब भी लापता, 4,451 लोगों का रेस्क्यू नेपाल बाढ़ में 626 हुई मृतकों की संख्या : 2,426 लोग अब भी लापता, 4,451 लोगों का रेस्क्यू
भोटेकोशी-त्रिशूली नदियों की विनाशकारी बाढ़ से तबाही मची है। मृतकों की संख्या 626 पहुंच गई, जबकि 2,426 लोग अब भी...
खेल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 200 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति
निकाय चुनाव : भाजपा ने 50 फीसदी टिकट चयन पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी सूची
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : शुद्ध सोना 1900 रुपए सस्ता, जानें चांदी का भाव
ई-चालान के नाम पर मोबाइल हैक : फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही मांगी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, कुछ ही सेकेंड में खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपए
खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल गांधी का वार : दोषियों पर SC-ST एक्ट में दर्ज हो FIR, बोले- अपमान का हिसाब हो