वित्त विभाग का स्पष्टीकरण : निर्माण कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया स्पष्ट, कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित

स्वीकृति प्रक्रिया पूरी नहीं करने से कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए

वित्त विभाग का स्पष्टीकरण : निर्माण कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया स्पष्ट, कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित
वित्त विभाग ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने 22 जुलाई 2025 को जारी परिपत्र के संबंध में स्पष्ट किया है कि जिन निर्माण कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति पहले ही जारी हो चुकी है, उन्हें संबंधित डिवीजन द्वारा शीघ्र A&F जारी कर कार्य प्रारंभ किया जाए।

जयपुर। वित्त (सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम) विभाग ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने 22 जुलाई 2025 को जारी परिपत्र के संबंध में स्पष्ट किया है कि जिन निर्माण कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति पहले ही जारी हो चुकी है, उन्हें संबंधित डिवीजन द्वारा शीघ्र A&F जारी कर कार्य प्रारंभ किया जाए। स्पष्टीकरण में कहा गया है कि निर्माण विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा में स्वीकृति प्रक्रिया पूरी नहीं करने से कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए।

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस विषय में सुझाव दिया था कि कुछ कार्यों की ई-निविदा प्रक्रिया स्वीकृति में देरी के कारण लंबित है, जिस पर वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए। विभाग ने यह भी कहा है कि भविष्य में सभी विभाग निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध रूप से स्वीकृतियाँ जारी करें, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। इस आदेश की प्रति सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजी गई है ताकि कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी ; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी ; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बांदा में शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पैसे न...
पूनिया और अलका ने राज्यसभा के लिए भरे नामांकन, दोनों है भाजपा की उम्मीदवार
एएनटीएफ का डबल अटैक : पाली में एमडी बीकानेर में डोडा-चूरा बरामद, दो आरोपी पकडे़
नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल