सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान:कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट, शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन
किसान हित: ओलावृष्टि से नुकसान पर सीएम ने दिए सर्वे के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को त्वरित गिरदावरी (सर्वे) कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देना प्राथमिकता है।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान लेते हुए सभी जिला कलक्टर्स को सर्वे कराकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ तत्पर है।
सीएम ने कहा कि किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ किसान भाइयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

Comment List