विश्व रिकॉर्ड के साथ दो स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की बेटी मोना अग्रवाल को सीएम ने दी बधाई
पैरा गेम्स-2026 में महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने और प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली राजस्थान की बेटी मोना अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोना अग्रवाल का अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अथक परिश्रम प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी यह उपलब्धि देश और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कामना की कि मोना सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे की शान बढ़ाती रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति राजस्थान की प्रगति का आधार और विकसित भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। राज्य सरकार युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

Comment List