दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा

राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर संवाद

दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचते ही राजकीय कार्यों की समीक्षा शुरू की और विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा। सीएमओ में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचते ही राजकीय कार्यों की समीक्षा शुरू की और विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। सीएमओ में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय में दिनभर महत्वपूर्ण बैठकों का दौर चलने की संभावना है, जिनमें प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम करीब 4 बजे के बाद जोधपुर के लिए रवाना होंगे। जोधपुर पहुंचने के बाद वे जालौर जिले के पंसेरी ग्राम जाएंगे, जहां ग्राम चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। ग्राम चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। विशेष रूप से महिलाओं, किसानों और युवाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर भी संवाद करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले
राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाली निःशुल्क बस यात्रा सुविधा को अधिक पारदर्शी...
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की गला दबाकर हत्या : 3 महीने से रह रहे थे साथ; आरोपी गिरफ्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, अवमानना मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
राज्य स्तरीय समिति करेगी अमृत 2.0 कार्यों की निरंतर समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार: सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 74,608 पर खुला, इन शेयरों में दिखा एक्शन
NEET पेपर लीक मामला : BJP युवा मोर्चा से जुड़ा नेता और भाई CBI गिरफ्त में, 15 लाख रुपये में बेचा था पेपर
ओडीओपी नीति के तहत दौसा से बालोतरा तक आधुनिक लैब, टेक्नोलॉजी सेंटर और वेयरहाउस होंगे विकसित