दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं

दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। सपत्नीक पहुंचे सीएम ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी हैं। उनकी सक्रियता से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को सांगानेर में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सपत्नीक कार्यक्रम में पहुंचे और उपस्थित लोगों के साथ आत्मीयता से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाना है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता और सुविधाओं से वंचित नहीं रहे। सीएम ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजन के बीच संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सक्रियता से योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Tags: CM

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट...
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत