बीट आधारित सफाई व्यवस्था का आयुक्त ने किया निरीक्षण, लापरवाहों पर चालानी कार्रवाई

निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश

बीट आधारित सफाई व्यवस्था का आयुक्त ने किया निरीक्षण, लापरवाहों पर चालानी कार्रवाई

डॉ गौरव सैनी ने शनिवार को नगर निगम जयपुर की बीट आधारित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर के मालवीय नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 79, 80 एवं 81 में स्थित गांधी सर्किल और झालाना रोड का दौरा किया गया।

जयपुर। डॉ गौरव सैनी ने शनिवार को नगर निगम जयपुर की बीट आधारित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर के मालवीय नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 79, 80 एवं 81 में स्थित गांधी सर्किल और झालाना रोड का दौरा किया गया। इसके साथ ही वार्ड 67 के मॉडल टाउन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बीट के अनुसार तैनात सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य की गुणवत्ता और नियमितता की गहन जांच की। मौके पर कर्मचारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

वहीं सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक गंदगी फैलाने वालों और अतिक्रमण करने वालों को समझाइश की गई। नियमों की अवहेलना करने पर तत्काल चालानी कार्रवाई भी की गई। डॉ सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीट प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। नियमित निरीक्षण जारी रखने के भी निर्देश दिए गए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में सर्दी पड़ी कमजोर, दिन में तेज धूप सताने लगी  Weather Update : प्रदेश में सर्दी पड़ी कमजोर, दिन में तेज धूप सताने लगी 
प्रदेश में बीते दिनों छाए पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी का असर अचानक बढ़ गया था लेकिन इसका असर खत्म होने...
हिमाचल के छात्रों ने किया अनोखा आविष्कार : अब जूते लगाएंगे लैंडमाइन का पता, सेना के जवान नहीं होंगे लापता
चीन को 6जी तकनीक में बड़ी कामयाबी : नई संचार तकनीक ने डेटा स्पीड में बनाया रिकॉर्ड, 5जी से दस गुना तेज ट्रांसमिशन
समारा तिजोरी ने की विक्की कौशल की तारीफ, कहा- विक्की का कला के प्रति प्यार ही उन्हें खास बनाता है
विधायकों ने सदन में किया याचिकाओं का उपस्थापन, पशु उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका
गूगल ने रोके 17 लाख से ज्यादा ऐप्स : फोन कॉल के दौरान होने वाले सोशल इंजीनियरिंग अटैक को टारगेट करने वाले नए प्रोटेक्शन भी पेश, पहले से ज्यादा मजबूत हो गई प्राइवेसी पॉलिसी
खेत में छिपे पैंथर का ग्रामीणों पर हमला : मासूम समेत तीन घायल, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम