GIS आधारित ग्रीन लैंड यूज प्लान के लिए समिति गठित, 30 करोड़ का प्रावधान
विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए जारी
नगरीय विकाश विभाग की ओर से GIS आधारित ग्रीन लैंड यूज पर्सपेक्टिव प्लान तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन। यह योजना वर्ष 2025-26 के बजट में घोषित 30 करोड़ रुपए के प्रावधान के तहत ‘विकसित राजस्थान 2047’ विजन को ध्यान में रखते हुए तैयार।
जयपुर। नगरीय विकाश विभाग की ओर से GIS आधारित ग्रीन लैंड यूज पर्सपेक्टिव प्लान तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह योजना वर्ष 2025-26 के बजट में घोषित 30 करोड़ रुपए के प्रावधान के तहत ‘विकसित राजस्थान 2047’ विजन को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी। इस संबंध में गत दिनों बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें योजना की रूपरेखा पर चर्चा के बाद प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
समिति में मुख्य नगर नियोजक राजस्थान, मुख्य नगर नियोजक एनसीआर, जेडीए जयपुर के निदेशक सहित विभिन्न नगर नियोजन अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। समिति का उद्देश्य प्रदेश में हरित क्षेत्रों के संरक्षण, संतुलित शहरी विकास और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए GIS तकनीक के माध्यम से प्रभावी भूमि उपयोग योजना तैयार करना है। इस आदेश को सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है तथा इसे विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए जारी कर दिया गया है।

Comment List