आमजन को पर्यावरण संरक्षण का करना चाहिए कार्य : रेगमी 

जलवायु परिवर्तन से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए

आमजन को पर्यावरण संरक्षण का करना चाहिए कार्य : रेगमी 

कार्यक्रम के मुख्या वक्ता राजस्थान पुलिस के पूर्व महानिदेशक बी.एल. सोनी ने कहा कि हम सब को इस समस्या से बचाने के लिए सस्टेनेबल प्रैक्टिस फॉलो करनी चाहिए।

जयपुर। राजस्थान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में जलवायु परिवर्तन के वैश्विक प्रभाव पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी आयोजित होगी। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और समाधानों पर विचार-विमर्श करना था, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। संगोष्ठी में नेपाल के पुतलीबाजार म्यूनिसिपालिटी के महापौर तुलसी राम रेगमी ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए।

तुलसी राम ने कहा कि भारत और नेपाल की समक्ष जलवायु परिवर्तन की विषमता है, लगभग एक जैसे हैं। इस विषय में राज्य सरकार तो अपना काम कर ही रही है, लेकिन आम जन को भी पर्यावरण संरक्षण का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्या वक्ता राजस्थान पुलिस के पूर्व महानिदेशक बी.एल. सोनी ने कहा कि हम सब को इस समस्या से बचाने के लिए सस्टेनेबल प्रैक्टिस फॉलो करनी चाहिए। मानवाधिकार आयोग राजस्थान के अशोक गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। विशेषज्ञ वक्ताओं, पर्यावरणविदें, नीति निर्माताओं और समाजसेवियों ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर संयोजक पर्यावरणविद् सूरज सोनी, श्वेतांक सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: regmi 

Post Comment

Comment List

Latest News

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना भारत : मेक इन इंडिया कार्यक्रम बढ़ा रहा है हमारी आत्मनिर्भरता, रोजगार भी हो रहे उत्पन्न दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना भारत : मेक इन इंडिया कार्यक्रम बढ़ा रहा है हमारी आत्मनिर्भरता, रोजगार भी हो रहे उत्पन्न
मोबाइल फोन का विनिर्माण मूल्य वित्त वर्ष 2014 में 18,900 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 4,22,000 करोड़...
वरुण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल
गुकेश को हरा प्रज्ञानंद ने जीता शतरंज खिताब, अपना पहला टाटा स्टील शतरंज खिताब जीता
मांगरोल थाना क्षेत्र में हादसा : दो कार में आमने-सामने भिंड़त में दो की मौत, 3 घायल
आज का भविष्यफल     
पंचायत चुनाव कब होंगे, कार्यकाल पूरा होने के बाद सरपंचों को प्रशासक कैसे लगाया : हाईकोर्ट
मिक्सर मशीन में छिपाकर हो रही थी 60 लाख के सोने की तस्करी