परिवहन कार्यालयों में कामकाज ठप, आमजन परेशान, निरीक्षकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल को लेकर बयान जारी

परिवहन कार्यालयों में कामकाज ठप, आमजन परेशान, निरीक्षकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

इस हड़ताल में परिवहन सेवा परिषद् से जुड़े सभी डीटीओ, आरटीओ और उच्च अधिकारी शामिल होंगे।

जयपुर। धौलपुर एसपी की ओर से परिवहन निरीक्षकों को अवैध हिरासत में रखने के मामले में परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इसमें परिवहन विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। अब से परिवहन कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित होगा। परिवहन निरीक्षक संघ के बैनर तले शहीद स्मारक पर धरना दिया जाएगा। राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि धौलपुर एसपी की ओर से परिवहन निरीक्षकों को अवैध हिरासत में रखने के मामले में तीन दिन से हड़ताल की जा रही है। इसमें कई संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। जब तक मामले में दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई नहीं हो जाती, जब तक समस्त निरीक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। हड़ताल में सूचना सहायक, गार्ड व चालक संघ ने भी अपना समर्थन दिया है। इस हड़ताल में परिवहन सेवा परिषद् से जुड़े सभी डीटीओ, आरटीओ और उच्च अधिकारी शामिल होंगे।

परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल को लेकर बयान जारी: पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि धौलपुर में एसपी की ओर से परिवहन विभाग के दो निरीक्षकों को पूरी रात थाने में बिठाने के मामले में परिवहन विभाग के सभी निरीक्षक प्रदेश में हड़ताल पर चले गए। इससे रोजाना सरकार को 10 करोड़ का नुकसान हो रहा है। दोनों विभागों के अधिकारियों में झगड़ा चौथ वसूली का है, कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में सभी चेक पोस्ट खत्म कर दी गई। इसके बावजूद भाजपा सरकार आने के बाद परिवहन विभाग सभी जगह चेक पोस्ट चला रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर