आखिरी दिन 3 पैनल मैदान में, नेता पुत्रों की एंट्री से मुकाबला रोचक; आरसीए की चुनावी पिच पर भाजपा की ही 3 टीमें

धनंजय गुट ने दिखाया दिल्ली कनेक्शन

आखिरी दिन 3 पैनल मैदान में, नेता पुत्रों की एंट्री से मुकाबला रोचक; आरसीए की चुनावी पिच पर भाजपा की ही 3 टीमें
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) चुनाव में भाजपा से जुड़े तीन खेमों ने नामांकन के आखिरी दिन ताल ठोक दी। अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर, पराक्रम सिंह राठौड़ और बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामने हैं। नेताओं के बेटों की एंट्री से मुकाबला रोचक हो गया है। 28 सितंबर को नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी।

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की चुनावी पिच पर शनिवार को भाजपा से जुड़े तीन खेमे आमने-सामने आ गए। नामांकन के आखिरी दिन तीन अलग-अलग पैनल मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय नजर आने लगा है। हालांकि अंतिम तस्वीर 28 सितम्बर को नाम वापसी के बाद ही साफ होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि कौन मैदान में डटा रहता है और कौन कदम पीछे खींचता है।

नेता पुत्रों की एंट्री

आरसीए चुनाव में भाजपा और प्रदेश सरकार से जुड़े प्रभावशाली नेताओं के बेटों की एंट्री ने मुकाबले को खास बना दिया है। स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर ने उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी ने कोषाध्यक्ष तथा भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे डॉ. मोहित यादव ने सचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।

धनंजय गुट ने दिखाया दिल्ली कनेक्शन

Read More ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट

धनंजय सिंह खींवसर की अगुवाई वाले पैनल की ओर से दिल्ली से समर्थन मिलने के संकेत दिए गए। नामांकन के बाद गुट के प्रवक्ता विनोद सहारण ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। दूसरे पैनल के बारे में जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। उनके साथ मौजूद सीकर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुभाष जोशी ने कहा कि सरकार और संगठन की ओर से जो निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार आगे फैसला किया जाएगा।

Read More जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर

उपाध्याय के साथ आए अरुण चतुवेर्दी

Read More गांव की सरकार का आरक्षण आज तय : 14,403 सरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंचों की लॉटरी, उपखंड स्तर पर खुलेगा आरक्षण का पिटारा

दौसा के बृजकिशोर उपाध्याय के नेतृत्व वाले पैनल के साथ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुवेर्दी की मौजूदगी भी चर्चा में रही। इससे इस गुट को सरकारी समर्थन वाले पैनल के तौर पर देखा गया। हालांकि अंतिम स्थिति नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी।

पराक्रम गुट ने भी खोला मोर्चा

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ भी समर्थकों के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके पैनल से मनोज कुमार शर्मा, रतन सिंह, सुशील जैन ने और धर्मवीर सिंह शेखावत ने नामांकन किया। हालांकि नामांकन के बाद पराक्रम ने कहा कि वे सरकार समर्थित पैनल के साथ हैं।

बृजकिशोर का पैनल : अध्यक्ष- बृजकिशोर शर्मा, राजेश सारस्वत, उपाध्यक्ष- मनोज चौधरी, सचिव- पिंकेश जैन, बृजकिशोर उपाध्याय, सुमेन्द्र तिवाड़ी, संयुक्त सचिव- गोविन्द उपाध्याय, राजेश सारस्वत, कोषाध्यक्ष- पिंकेश जैन, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, राजेश माथुर, सदस्य- शोभना गुर्जर, राकेश चौधरी, अरिष्ट सिंघवी।

धनंजय सिंह का पैनल : अध्यक्ष- धनंजय सिंह खींवसर, डीडी कुमावत, उपाध्यक्ष- मोहित यादव, पवन दिलावर, सचिव- मोहित यादव, आशीष तिवाड़ृी, संयुक्त सचिव- विनोद सहारण, कोषाध्यक्ष- आशीष तिवाड़ी, सदस्य- अरिष्ट सिंघवी।

पराक्रम सिंह का पैनल : अध्यक्ष- पराक्रम सिंह, उपाध्यक्ष- मनोज शर्मा, रतन सिंह, सचिव- मनोज शर्मा, संयुक्त सचिव- सुशील जैन, कोषाध्यक्ष- सुशील जैन, सदस्य- धर्मवीर सिंह शेखावत।

Tags: leaders

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रशासनिक और संवैधानिक...
पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी-वाम मोर्चे पर लगाया झूठा प्रचार करने का आरोप
भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर
दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट