एंडोवस्कुलर सिंपल कॉइलिंग तकनीक से जटिल उपचार किया : बिना ओपन सर्जरी विशाल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, युवा मरीज दूसरे दिन डिस्चार्ज

कम दर्द और तेज रिकवरी के चलते उसे दूसरे दिन ही डिस्चार्ज

एंडोवस्कुलर सिंपल कॉइलिंग तकनीक से जटिल उपचार किया : बिना ओपन सर्जरी विशाल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, युवा मरीज दूसरे दिन डिस्चार्ज

शहर में आधुनिक न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक की मदद से एक युवा मरीज के मस्तिष्क में पाए गए विशाल डिस्टल एंटीरियर सेरेब्रल आर्टरी एन्यूरिज्म का सफल उपचार किया गया। खास बात यह रही कि बिना ओपन ब्रेन सर्जरी के की गई इस जटिल प्रक्रिया के बाद मरीज को मात्र दूसरे दिन ही अस्पताल से छुट्टी दे दी।

जयपुर। शहर में आधुनिक न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक की मदद से एक युवा मरीज के मस्तिष्क में पाए गए विशाल डिस्टल एंटीरियर सेरेब्रल आर्टरी (ACA) एन्यूरिज्म का सफल उपचार किया गया। खास बात यह रही कि बिना ओपन ब्रेन सर्जरी के की गई इस जटिल प्रक्रिया के बाद मरीज को मात्र दूसरे दिन ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। न्यूरो एवं वैस्कुलर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट सी के बिरला हॉस्पिटल डॉ. अंकित सिंहवी ने बताया कि मरीज को कई दिनों से तेज सिरदर्द की शिकायत थी। जांच के दौरान सीटी एंजियोग्राफी में मस्तिष्क की एक प्रमुख रक्तवाहिका में बड़ा (जायंट) एन्यूरिज्म पाया गया, जो फटने की स्थिति में जानलेवा साबित हो सकता था। समय रहते निदान होने से संभावित खतरे को टाल दिया गया।

प्रक्रिया के दौरान जांघ की रक्तवाहिका से माइक्रो-कैथेटर के माध्यम से मस्तिष्क की प्रभावित धमनी तक पहुंचकर विशेष प्लैटिनम कॉइल्स डाली गईं। इससे एन्यूरिज्म के भीतर रक्त प्रवाह को सुरक्षित रूप से बंद कर दिया गया। आम तौर पर इतने बड़े एन्यूरिज्म में स्टेंट या फ्लो डायवर्टर की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन इस केस में केवल सिंपल कॉइलिंग से ही उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ। उपचार के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर रही। न्यूनतम चीरे, कम दर्द और तेज रिकवरी के चलते उसे दूसरे दिन ही डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात  आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर (50) की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से...
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में किया संशोधन : सिर्फ याचिकाकर्ता को एसआई परीक्षा में शामिल करने के आदेश, कहा- परीक्षा कार्यक्रम में नहीं होगा परिवर्तन
ट्रंप की ईरान को चेतावनी : जल्द कर लो फैसला, शर्तें नहीं मानी तो पुलों और ऊर्जा संयंत्रों को कर देंगे तबाह