जयपुर में अत्याधुनिक AR तकनीक से हुआ घुटने का जटिल प्रत्यारोपण, प्लेट-स्क्रू निकाले बिना सफल सर्जरी

ऑपरेशन से पहले सीटी स्कैन की आवश्यकता नहीं

जयपुर में अत्याधुनिक AR तकनीक से हुआ घुटने का जटिल प्रत्यारोपण, प्लेट-स्क्रू निकाले बिना सफल सर्जरी
नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. विजय शर्मा और उनकी टीम ने अत्याधुनिक ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक की मदद से घुटने का एक जटिल प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक। यह सर्जरी 72 वर्षीय महिला पर की गई, जिसके घुटने के जोड़ के ऊपर पांच वर्ष पूर्व फ्रैक्चर के कारण प्लेट और स्क्रू लगाए गए थे।

जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. विजय शर्मा और उनकी टीम ने अत्याधुनिक ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) तकनीक की मदद से घुटने का एक जटिल प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया। यह सर्जरी 72 वर्षीय महिला पर की गई, जिसके घुटने के जोड़ के ऊपर पांच वर्ष पूर्व फ्रैक्चर के कारण प्लेट और स्क्रू लगाए गए थे। बाद में ऑस्टियोआर्थराइटिस के चलते घुटने में असहनीय दर्द, टेढ़ापन और चलने-फिरने में गंभीर परेशानी होने लगी थी। डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि पारंपरिक तकनीक से ऐसे मामलों में घुटने का प्रत्यारोपण करना बेहद कठिन होता है। AR तकनीक की सहायता से पहले से लगी प्लेट और स्क्रू को निकाले बिना ही सटीक तरीके से इम्प्लांट लगाया गया। सर्जरी के मात्र 10 घंटे बाद मरीज अपने पैरों पर चलने लगी, जो इस तकनीक की सफलता का बड़ा प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि AR तकनीक में सर्जन विशेष स्मार्ट ग्लास पहनकर ऑपरेशन करते हैं। इसके जरिए सर्जरी के दौरान घुटने की लाइव 3डी एनाटॉमिकल मैपिंग और रियल-टाइम इमेजिंग उपलब्ध होती है, जिससे इम्प्लांट की पिन-पॉइंट सटीक पोजिशनिंग संभव होती है। इस तकनीक की खास बात यह भी है कि ऑपरेशन से पहले सीटी स्कैन की आवश्यकता नहीं पड़ती। डॉ. शर्मा के अनुसार, यह तकनीक रोबोटिक सिस्टम की तुलना में अधिक उन्नत, सरल, किफायती और कई मामलों में अधिक सटीक साबित हो रही है। इस जटिल सर्जरी में डॉ. मनीष गुप्ता एवं एनेस्थीसिया टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों की बारिश से प्रदेशभर...
जीएसटी अधिकारी के घर चोरों का धावा : परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, वारदात के बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा : यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, वैष्णव ने कहा- 2027 में शुरू होगा ट्रेन सेवा का पहला चरण
जयपुर में अत्याधुनिक AR तकनीक से हुआ घुटने का जटिल प्रत्यारोपण, प्लेट-स्क्रू निकाले बिना सफल सर्जरी
अभाव से आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने की सरकार की 12 वर्षों की यात्रा, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में आया परिवर्तनकारी बदलाव
ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव को मिला बढ़ावा, सहकारी संस्थाओं में लगाए गए पौधे
राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी-2024 के प्रावधानों में किया गया स्पष्टीकरण, विकास परियोजनाओं को मिलेगी स्पष्टता