कांग्रेस-आप मदारी की तरह, चुनाव में जनता से करते है झूठे वादे : भजनलाल 

अरविंद केजरीवाल ने अपना शीश महल बना लिया

कांग्रेस-आप मदारी की तरह, चुनाव में जनता से करते है झूठे वादे : भजनलाल 

आप सरकार का क्लास रूम निर्माण के नाम पर 1300 करोड़, 65 हजार फर्जी लैब परीक्षण कर 300 करोड़, 2800 करोड़ का शराब घोटाला हर किसी के सामने है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दूसरे दिन भी दिल्ली में तूफानी चुनावी दौरा किया। चार विधानसभा क्षेत्रों मुण्डका, रिठाला, शालीमार बाग, गांधी नगर में चुनावी सभाएं की। कहा कि पिछले 10 सालों से आप पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है। दिल्ली देश की राजधानी है, यहां की स्थिति दिया तले अंधेरा जैसी है। चुनावों में कांग्रेस और आप पार्टी के लोग मदारी की तरह आते हैं और जनता को झूठे वादे और सपने दिखाकर भ्रमित करते हैं। ईमानदारी और सादगी का ढोंग करने वाले अरविंद केजरीवाल ने अपना शीश महल बना लिया।

आप सरकार का क्लास रूम निर्माण के नाम पर 1300 करोड़, 65 हजार फर्जी लैब परीक्षण कर 300 करोड़, 2800 करोड़ का शराब स्कैम हर किसी के सामने है। स्कैम में मुख्यमंत्री तक जेल गए। दिल्ली में प्रदूषण, टूटी सड़कों, सीवरेज के गंदे पानी, ट्रैफिक जाम और पेयजल की भारी समस्या है। आप पार्टी का पिछला घोषणा पत्र उठाकर देखिए कि उन्होंने कितनी घोषणाएं पूरी की। वहीं दूसरी ओर पीएम नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वही करते हैं। भाजपा की देश के कई राज्यों में डबल इंजन की सरकारें हैं जो लगातार विकास के कार्य करवा रही है। राजस्थान में 13 महीने पहले बनी हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के आधे से ज्यादा वादे पूरे कर दिए हैं। सभाओं में उनके साथ सांसद पीपी चौधरी एवं भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि 5 फरवरी को कमल का बटन दबाकर ईमानदार, मेहनती और जनसेवा के प्रति समर्पित भाजपा प्रत्याशियों को जीताएं। 

 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ