कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, केवल हंगामा करना उसकी राजनीति: मदन राठौड़

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी हो गया

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, केवल हंगामा करना उसकी राजनीति: मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोकसभा में हंगामे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे निराश और मुद्दाविहीन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार थी, फिर भी सदन बाधित किया जा रहा।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह निराश और हताश हो चुकी है। उसके पास जनता से जुड़े कोई मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह केवल हंगामा कर सुर्खियां बटोरने की राजनीति कर रही है।

राठौड़ ने कहा कि विपक्ष की ओर से जिन मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई थी, सरकार ने उस पर चर्चा के लिए सहमति भी दे दी। यहां तक कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी हो गया, इसके बावजूद कांग्रेस सदन नहीं चलने दे रही है। उन्होंने कहा कि जब चर्चा के लिए सरकार तैयार थी तो कांग्रेस को चर्चा करनी चाहिए थी। समझ नहीं आता कि वह किस सोच के तहत लगातार हंगामा कर रही है। इससे केवल जनता का धन और संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद हो रहा है।

पंचायत और निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार :

प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा संगठन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पंचायत तथा निकाय चुनावों में पार्टी जीत दर्ज करेगी।

Read More राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 06 से अधिक उद्योगों को अनुदान स्वीकृत, 580 करोड़ निवेश से 1699 रोजगार सृजन

कांग्रेस और भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं की तुलना :

Read More जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी

युवा राजनीति को लेकर भी मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा जिस प्रकार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी करते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह उनकी कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ऐसे युवाओं को टिकट देती है तो जनता उन्हें स्वतः सबक सिखाएगी।

Read More सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, झारखंड महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें

राठौड़ ने कहा कि भाजपा का युवा चरित्रवान, राष्ट्रभक्त और नेशन फर्स्ट की भावना से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस के युवाओं की सोच और संस्कार में स्पष्ट अंतर है। उनके अनुसार, भाजपा का युवा राष्ट्र निर्माण की बात करता है, जबकि कांग्रेस का युवा देश को तोड़ने वाली भाषा और गाली-गलौज की राजनीति करता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम