कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य

आरोपियों की तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ वायरल

कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य

नीट परीक्षा पेपरलीक मामले में सामने आ रहे 2 नाम दिनेश वंबाल और मांगीलाल के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोपियों का भाजपा से संबध बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला बोला।

जयपुर। नीट परीक्षा पेपरलीक मामले में सामने आ रहे 2 नाम दिनेश वंबाल और मांगीलाल के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोपियों का भाजपा से संबध बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला बोला है। नेताओं ने कहा है कि ये बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है कि नीट पेपर लीक में जयपुर के जिन 2 आरोपियों दिनेश बिंवाल और मांगीलाल का नाम सामने आ रहा हैं, वो जयपुर ग्रामीण में भाजपा पदाधिकारी और भाजपा सरकार के मंत्री व विधायकों के करीबी बताए जा रहे हैं। 22 लाख युवाओं के भविष्य को बेचने वाले आरोपियों की तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो रही हैं।

कोई जमवारामगढ़ से भाजपा विधायक का करीबी बताया जा रहा है, तो कोई शिक्षा मंत्री और चौमूं से भाजपा के पूर्व विधायक का खास। दोनों आरोपियों के शिक्षा मंत्री के स्वजातीय होने और सियासी संरक्षण की भी चर्चा जोरों पर हैं। क्या यही कारण था कि पेपर लीक का मामला उजागर होने के बाद भी राज्य सरकार ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की? आखिर ये सिर्फ संयोग है या फिर सत्ता संरक्षण का प्रयोग? ऐसे में सवाल और गंभीर हो जाता है कि आखिर भाजपा और पेपर लीक माफियाओं के बीच क्या रिश्ता है? देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, उनके सपनों को बेचा गया है, अगर भाजपा का इन आरोपियों से कोई संबंध नहीं, तो उन्हें आगे आकर स्पष्ट करना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले
राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाली निःशुल्क बस यात्रा सुविधा को अधिक पारदर्शी...
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की गला दबाकर हत्या : 3 महीने से रह रहे थे साथ; आरोपी गिरफ्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, अवमानना मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
राज्य स्तरीय समिति करेगी अमृत 2.0 कार्यों की निरंतर समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार: सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 74,608 पर खुला, इन शेयरों में दिखा एक्शन
NEET पेपर लीक मामला : BJP युवा मोर्चा से जुड़ा नेता और भाई CBI गिरफ्त में, 15 लाख रुपये में बेचा था पेपर
ओडीओपी नीति के तहत दौसा से बालोतरा तक आधुनिक लैब, टेक्नोलॉजी सेंटर और वेयरहाउस होंगे विकसित