कांग्रेस नेताओं ने किदबई के निधन पर जताया शोक, कहा- कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति
हमारी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारजनों के साथ
पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर शोक जताते हुए समाचार अत्यंत दु:खद बताया।
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर शोक जताते हुए समाचार अत्यंत दु:खद बताया है। नेताओं ने कहा है कि हमारी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं।
उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, उनका सरल स्वभाव, सादगी और जनसेवा को समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा l ईश्वर से प्रार्थना हैं की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहरा दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें l

Comment List