कांग्रेस नेताओं ने मकराना बालिका बलात्कार पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- माता-पिता भय के साये में जी रहे

प्रदेश के लिए बदनुमा दाग बताया

कांग्रेस नेताओं ने मकराना बालिका बलात्कार पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- माता-पिता भय के साये में जी रहे
मकराना के एक विद्यालय में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा। अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, टीकाराम जूली और सचिन पायलट ने घटना की निंदा करते हुए दोषी को फास्ट-ट्रैक कोर्ट से कठोर सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा व सहायता देने और मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल करने की मांग।

जयपुर। मकराना के एक विद्यालय में साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत पर राजस्थान कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने इस जघन्य कृत्य की निंदा करते हुए इसे प्रदेश के लिए बदनुमा दाग बताया।

नेताओं ने कहा कि भाजपा शासन में बच्चियां स्कूल में भी सुरक्षित नहीं हैं। माता-पिता भय के साये में जी रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लिया जाए, पोक्सो के तहत फास्ट-ट्रैक कोर्ट से सुनवाई हो और अपराधी को कठोरतम सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद सुरक्षा प्रदान की जाए। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप  निराधार संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप निराधार
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोला। पात्रा ने कहा...
जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 196.39 करोड़ के वार्षिक प्रस्ताव मंजूर
युवा कांग्रेस का दावा: 'छात्र की गूंज' हेल्पलाइन पर 1,080 कॉल, 80 मामलों में तुरंत कानूनी सहायता पहुंचाई
देश को मिला पहला मिलिट्री मेडिसिन विभाग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, सेना की चिकित्सा क्षमता होगी मजबूत
जयपुर एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों की परखी गई क्षमता
यूक्रेन के लिए आतंकवादी भर्ती गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप : टेलीग्राम संस्थापक दुरोव रूस में वांछित घोषित, डेटिंग सेवाएं कराता था उपलब्ध
कांग्रेस नेताओं ने मकराना बालिका बलात्कार पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- माता-पिता भय के साये में जी रहे