कांग्रेस ने 70 साल तक किया देश की जनता को गुमराह

केबिनेट मंत्रियों की कांग्रेस के धरने पर कड़ी प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने 70 साल तक किया देश की जनता को गुमराह

जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस का धरना राजनीतिक विरोध का ढोंग साबित हुआ।

जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश कांग्रेस की ओर से जयपुर में आयोजित धरने पर करारा जवाब दिया है। जोगाराम पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता के हितों के खिलाफ  काम करती आई है, और आरोप भाजपा पर लगा रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि 70 साल में कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को गुमराह किया है। सामाजिक उत्थान के नाम पर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ और उनके अधिकारों का हनन किया है। पटेल ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी देशहित में बड़े फैसले ले रहे हैं तो कांग्रेस को तकलीफ  हो रही है। कांग्रेस की नीतियां सदैव जनविरोधी रही हैं। राजस्थान में पीएम मोदी के विजन को आगे बढाते हुए भजनलाल सरकार प्रदेश को नई दिशा देना चाहती है, तो विपक्ष अनावश्यक धरने-प्रदर्शन कर रहा है। पटेल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यकाल भ्रष्टाचार और अपराधों का गढ़ रहा। अपने ही नेताओं के फोन टैपिंग, पेपर लीक, सरकारी अधिकारियो के बडे घूसकांड जैसी घटनाएं इस बात के गवाह हैं।

पूर्ववर्ती सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला और पेपर लीक, महिला अपराध व मनी लॉन्ड्रिग जैसे घोटाले उनकी विफलता का उदाहरण हैं। जोगाराम पटेल ने हाल ही में जयपुर में आयोजित हुए राइजिंग राजस्थान समिट का जिक्र करते हुए कहा कि इस समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए हैं, जो राज्य में रोजगार के लाखों अवसर पैदा करेंगे और प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले ही वर्ष में यह नूतन प्रयास किया है, जिसके तहत निवेश की नीतियों में बदलाव कर उन्हें निवेशकों के लिए आसान बनाया है। कांग्रेस सरकार को यह बात हजम नहीं हो रही है कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था को प्रदेश की भजनलाल सरकार मजबूत कर रही है। कांग्रेस के पास छींटाकशी के अलावा कुछ बचा नहीं है।

कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर कर रही राजनीति
जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस का धरना राजनीतिक विरोध का ढोंग साबित हुआ। भाजपा विकास और जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल झूठे आरोप लगाकर राजनीति कर रही है। धरना स्थल पर कांग्रेस के नेताओं की आपस में छींटाकशी तथा जूते, सैंडल और देशी शराब की बातें करना उनकी मानसिकता की पोल खोल रहा है।

भाजपा ने एससी, एसटी एवं ओबीसी को सशक्त बनाया
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा हमेशा एससी, एसटी एवं ओबीसी समुदाय के अधिकारों और कल्याण के लिए काम करती रही है। कांग्रेस के शासन में एससी, एसटी एवं ओबीसी समुदायों का शोषण हुआ, जबकि भाजपा ने उन्हें सशक्त बनाया। दिलावर ने कहा कि कांग्रेस का डॉ. अंबेडकर और वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के लिए ठोस कार्य करने का कोई इतिहास नहीं है। भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों का निर्माण करवाया, जिससे उनके योगदान को सम्मान मिला। कांग्रेस का यह धरना फ्लॉप शो साबित हुआ और केवल अपनी विफलताओं को छिपाने व जनता को गुमराह करने के लिए आयोजित किया गया।

Read More सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे से पहले ही मिलेगा अलार्म, जयपुर में विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीक

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लंबित भुगतान निस्तारण के लिए लगातार बैठकें जारी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह