कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे भाजपा कार्यालय : गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सुनी जनसमस्याएं, कहा- भजनलाल सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत

शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे भाजपा कार्यालय : गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सुनी जनसमस्याएं, कहा- भजनलाल सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया और अन्य प्रकरणों में अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार जनता-केंद्रित और जवाबदेह है, पेपर माफिया व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में प्रदेशभर से सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भरतपुर जिले के मैनापुरा-भुसावर क्षेत्र के पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सतीश पांडे भी अपनी समस्या लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पूरा भरोसा है। इस पर गृह राज्य मंत्री बेढम ने अधिकारियों को प्रकरण का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

मंत्री बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता-केंद्रित और समाधान-आधारित कार्यशैली के साथ काम कर रही है। सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक की बात सुनी जाए और उसकी समस्या का त्वरित समाधान हो। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही ही भाजपा का मूल सिद्धांत है।

पेपर लीक, एसआईआर सहित अन्य मामलों पर बोलते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय हुई गंभीर अनियमितताओं का अब खुलासा हो रहा है। ओएमआर शीट में हेरफेर कर शून्य और माइनस अंक पाने वालों को मेरिट में शामिल किया गया, जिससे मेहनती युवाओं के साथ अन्याय हुआ। वर्तमान सरकार ऐसे मामलों में निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई कर रही है।

Read More उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 100 मीटर के दायरे में स्थित समस्त साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद, जिला प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से विशेष निगरानी तंत्र विकसित

उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी खोई हुई प्रासंगिकता बचाने के लिए अनावश्यक आरोप लगा रहा है, लेकिन राजस्थान में पेपर माफिया और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार कानून के दायरे में रहकर हर दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

Read More सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन, प्रदीप मिश्रा ने कहा- माता-पिता के रूप में मिलते हैं भगवान शिव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ