कांग्रेस की 12 अप्रैल को दिल्ली में रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन रैली : अंबेडकर जयंती से पहले तय किया कार्यक्रम, विभाग ने रैली तैयारियों को लेकर ली बैठक

राजस्थान से बड़ी संख्या में एससी समाज के लोग इस रैली में शामिल होंगे

कांग्रेस की 12 अप्रैल को दिल्ली में रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन रैली : अंबेडकर जयंती से पहले तय किया कार्यक्रम, विभाग ने रैली तैयारियों को लेकर ली बैठक

कांग्रेस पार्टी राजस्थान की बैठक में 12 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली "रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन" मैराथन के लिए रणनीति बनाई। प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश ने अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने और रैली में एससी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग की पीसीसी मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में 12 अप्रैल को दिल्ली में आयोजितरन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की रणनीति पर मंथन किया गया। ममता भूपेश ने कहा कि अंबेडकर ने देश की संविधान देकर सभी वर्गों के लोगों को उनके अधिकार दिए। मोदी सरकार ने इस संविधान की धज्जियां उड़ा कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं पर अलोकतांत्रिक तरीके से संवैधानिक एजेंसियों के माध्यम से कार्यवाही करके आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अंबेडकर के संविधान को ना मानकर तानाशाही कर रही केन्द्र सरकार को संदेश देने के लिए कांग्रेस 12 अप्रैल को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन करा रही है।

राजस्थान से बड़ी संख्या में एससी समाज के लोग इस रैली में शामिल होंगे। रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए जिलाध्यक्षों को 5 अप्रैल तक लोगों के रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलाध्यक्ष अधिक से अधिक लोगों को रैली में ले जाने के लिए प्रोत्साहित करें। सभी कांग्रेसजन 11 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेंगे। अगले दिन 12 अप्रैल को राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गेट से रैली निकलेगी, जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उससे पहले 8 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सभी जिलाध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत ऐसे 678 डॉक्टरों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है जों लंबे समय से...
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर