शिवदासपुरा क्लोवरलीफ इंटरचेंज से इसी महीने शुरू होगी कनेक्टिविटी, दो लूप खुलेंगे 

20 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी

शिवदासपुरा क्लोवरलीफ इंटरचेंज से इसी महीने शुरू होगी कनेक्टिविटी, दो लूप खुलेंगे 
रिंग रोड पर यातायात कनेक्टिविटी को नई गति देने वाले शिवदासपुरा क्लोवरलीफ इंटरचेंज की शुरुआत इसी महीने होने जा रही है। करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस इंटरचेंज के चार लूप में से दो को यातायात के लिए खोलने की तैयारी है।

जयपुर। रिंग रोड पर यातायात कनेक्टिविटी को नई गति देने वाले शिवदासपुरा क्लोवरलीफ इंटरचेंज की शुरुआत इसी महीने होने जा रही है। करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस इंटरचेंज के चार लूप में से दो को यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। इससे वाहन चालकों को आगरा, अजमेर, टोंक और कोटा मार्ग के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। खास बात यह है कि कोटा से जयपुर आने वाला लूप पूरी तरह तैयार हो चुका है। वहीं अजमेर से जयपुर आने-जाने की कनेक्टिविटी भी तैयार है। इंटरचेंज के शुरू होने से रोजाना करीब 20 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

आगरा रोड से आने वाले वाहन सीधे कोटा की ओर जा सकेंगे, जबकि कोटा हाईवे से जयपुर आने वाले वाहनों को भी सुगम रास्ता मिलेगा। अजमेर से आने वाले वाहन टोंक रोड के रास्ते रिंग रोड तक पहुंच सकेंगे। चार फ्लाईओवर और चार लूप के जरिए यातायात का संचालन होगा। शेष दो लूप जनवरी तक तैयार होने की उम्मीद है। इनके शुरू होने के बाद इंटरचेंज की पूरी कनेक्टिविटी विकसित हो जाएगी। इससे शहर के भीतर भारी यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन
रोशनी से नहाया रैंप, म्यूजिक की थिरकन और कैमरों की चमक। शहर में हुए फैशन शो की ग्लैमरस शाम में...
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने का आदेश
शिवदासपुरा क्लोवरलीफ इंटरचेंज से इसी महीने शुरू होगी कनेक्टिविटी, दो लूप खुलेंगे 
आखिर क्यों नेहा बोरा के बयान पर मचा बवाल? मंदिरों और पुजारियों को लेकर टिप्पणी से गरमाई सियासत
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : जयपुर में 35 हजार लीटर संदिग्ध घी बरामद, फैक्ट्री सीज
तालेड़ा में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 30.60 प्रतिशत वोटिंग
अमेरिका से टकराव के बीच ईरान का यू-टर्न! खामेनेई ने दिया बातचीत का आदेश