प्रदेश में शहर चलो अभियान की अवधि समाप्त : फिर से शुरू करने पर चल रहा विचार, सरकार के आदेशों का इंतजार 

जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है

प्रदेश में शहर चलो अभियान की अवधि समाप्त : फिर से शुरू करने पर चल रहा विचार, सरकार के आदेशों का इंतजार 

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पट्टों के आवेदन, नामांतरण, उपखंडीय पुनर्गठन, भवन स्वीकृति, और अन्य नगरीय सेवाओं से जुड़े प्रकरण निपटाए गए।

जयपुर। प्रदेश में ‘शहर चलो अभियान’ की अवधि 17 अक्टूबर को समाप्त हो गई है। अब स्थानीय निकाय आगे की दिशा में सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अभियान के तहत लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके। विभाग स्तर पर अभियान को फिर से शुरू करने पर विचार चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दिवाली बाद ‘शहर चलो अभियान’ दोबारा शुरू किया जा सकता है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, यह अभियान 27 अक्टूबर से दोबारा प्रारंभ होकर 15 दिन की अवधि तक चल सकता है। इस बार सरकार अभियान को ‘फॉलोअप शिविर’ के रूप में चलाने की तैयारी में है, ताकि पहले चरण में प्राप्त आवेदनों और लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता से किया जा सके।

यह अभियान 17 सितंबर को शुरू हुआ था और एक महीने तक चला। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पट्टों के आवेदन, नामांतरण, उपखंडीय पुनर्गठन, भवन स्वीकृति, और अन्य नगरीय सेवाओं से जुड़े प्रकरण निपटाए गए। दिवाली का पंचदिवसीय त्योहार अब शुरू हो चुका है, इसलिए संभावना है कि त्योहारों के बाद सरकार इसकी नई तिथियों की घोषणा करेगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री स्तर पर इस प्रस्ताव पर विचार जारी है और जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल