निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति

जिला-विधानसभा स्तर पर बैठकों के निर्देश जारी

निकाय चुनाव : कांग्रेस की नई गाइडलाइन से दावेदारों की बढ़ी टेंशन, पीसीसी ने बनाई स्टेट लेवल कॉडिनेशन एवं शिकायत निवारण समिति
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दावेदारों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की। प्रत्याशी अपने निवास वाले वार्ड से ही आवेदन कर सकेंगे, दूसरे वार्ड के आवेदन सामान्यतः स्वीकार नहीं। विशेष परिस्थिति में स्थानीय दावेदार न होने पर दूसरे वार्ड से मौका मिल सकता है।

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दावेदारों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है। अब दावेदार अपने निवास वाले वार्ड से ही चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर सकेंगे। दूसरे वार्ड से किए गए आवेदनों पर सामान्य तौर पर विचार नहीं किया जाएगा। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। वार्ड आरक्षित होने के कारण कई दावेदार दूसरे वार्डों से टिकट मांग रहे थे। ऐसे में पार्टी ने दावेदारों की संख्या सीमित करने के लिए यह व्यवस्था की है। हालांकि, विशेष परिस्थिति में किसी वार्ड में कांग्रेस का कोई स्थानीय दावेदार नहीं होने पर दूसरे वार्ड के दावेदार को मौका दिया जा सकता है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वार्ड बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी और स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। जयपुर में मिशन 100 तय: इधर जयपुर कांग्रेस ने नगर निगम की 150 सीटों में से 100 सीटें जीतने का मिशन-100 लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षकों को 24 से 26 अगस्त तक संगठनात्मक बैठकें कर 27 अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को ध्यान में रखते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश स्तरीय समन्वय एवं शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। कमेटी में प्रदेश महासचिव रामसिंह कस्वा को प्रभारी तथा अय्यूब खान, ताराचंद सैनी, डॉ.अर्चना सुराणा, कुलदीप पूनियां, नितिन व्यास, राजेन्द्र यादव, प्रद्युम्नसिंह राठौड़, पंकज दाधीच, अविकुल शर्मा और श्रीराम गुर्जर को सदस्य बनाया है। यह कमेटी पीसीसी में बैठकर चुनावों से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को देखने के साथ ही प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

जिला-विधानसभा स्तर पर बैठकों के निर्देश जारी :

प्रदेश की सभी नगर निकायों में अगस्त-सितंबर में होने वाले चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने निर्देश जारी किए हैं। उचित प्रत्याशियों के चयन के लिए विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।  पीसीसी के नियुक्त जिला प्रभारी,सह-प्रभारी 24, 25 और 26 अगस्त को अपने जिले के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित करेंगे। विधानसभा चुनाव समन्वयक ब्लॉक स्तर पर बैठकें करेंगे। जिला बैठकों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तथा विधानसभा बैठकों की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष करेंगे। सभी प्रभारी, सह-प्रभारी और समन्वयकों को इन तीन दिनों में संबंधित क्षेत्र में प्रवास कर संयुक्त बैठकें करने तथा नगर निकाय स्तर की रिपोर्ट 27 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Read More श्रीध्वजाधीश गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक : शृंगार और पूजा, भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी।...
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग