कंटेंट क्रिएटर्स ने हवामहल स्मारक का किया भ्रमण, पर्यटकों के साथ ली सेल्फी
स्मारक के इतिहास की जानकारी दी
यह प्रतिनिधिमंडल ब्राज़ील, मैक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरू, पनामा, कोस्टा रिका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद-टोबैगो और जमैका जैसे देशों से आया है।
जयपुर। लैटिन अमेरिकी देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स ने हवामहल स्मारक का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों से भी संवाद किया। उन्होंने स्मारक के मुख्य भाग की ओर फोटो क्लिक करवाएं। इसके साथ ही कई वीडियो भी बनाएं। इस दौरान क्रिएटर्स ने पर्यटकों के साथ सेल्फी भी ली।
कंटेंट क्रिएटर्स ने कहा कि यहां की विजिट शानदार रही है। स्मारक की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने भी कंटेंट क्रिएटर्स को स्मारक के इतिहास की जानकारी दी।
यह प्रतिनिधिमंडल ब्राज़ील, मैक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरू, पनामा, कोस्टा रिका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद-टोबैगो और जमैका जैसे देशों से आया है। राजस्थान प्रवास के दौरान ये सभी भारत की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और विविधतापूर्ण जीवन शैली से अवगत हो रहे हैं।

Comment List