प्रो. अल्पना कटेजा की जॉइनिंग पर फिर विवाद, विभागाध्यक्ष ने उठाए सवाल

3 वर्षों तक बिना वेतन अवकाश पर रही

प्रो. अल्पना कटेजा की जॉइनिंग पर फिर विवाद, विभागाध्यक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा की जॉइनिंग को लेकर विवाद। अर्थशास्त्र विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष ने कुलसचिव को पत्र भेजकर जॉइनिंग रिपोर्ट पर सवाल उठाए। पत्र के अनुसार, 26 सितंबर शाम 4:30 बजे तक प्रो. कटेजा ने विभाग में व्यक्तिगत रूप से जॉइनिंग रिपोर्ट नहीं दी।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा की जॉइनिंग को लेकर नया विवाद सामने आया है। अर्थशास्त्र विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष ने कुलसचिव को पत्र भेजकर उनकी जॉइनिंग रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। पत्र में कहा गया है कि प्रो. कटेजा तीन वर्षों तक बिना वेतन अवकाश पर रही हैं और 26 सितंबर को शाम 4.30 बजे तक उन्होंने न तो विभाग में व्यक्तिगत रूप से जॉइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत की और न ही फैकल्टी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए।

पत्र में विश्वविद्यालय नियमों का हवाला देते हुए कहा गया है कि उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करना आवश्यक है। ऐसे में 26 सितंबर की दोपहर तक विभाग द्वारा उनकी जॉइनिंग रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष ने कुलसचिव से मामले में स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि प्रो. अल्पना कटेजा का राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है। उनके कार्यकाल के दौरान छात्रों और विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न वर्गों की ओर से कई बार विरोध और नाराजगी सामने आई थी। कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब उनके मूल विभाग में जॉइनिंग को लेकर उठे सवालों ने विश्वविद्यालय में एक बार फिर चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित...
झूठों का झुंड से भंग कर दो तक : कठघरे में यूपी पुलिस, कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की टिप्पणियों से पुलिस का चेहरा बेनकाब 
‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम’ अब 2 अक्टूबर को, युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
2 और 15 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने एमडीआर के विरोध में किया देशव्यापी आह्वान
'सबकी योजना, सबका विकास' थीम पर जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत, गांधी जयंती पर देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
असर खबर का : हाईवे किनारे शुरू हुआ सौंदर्यीकरण कार्य, झाड़ियों और कंटीले बबूल की सफाई शुरू
सीएचसी की सफाई व्यवस्था बदहाल, दीवारों पर पान-गुटखे की पीक और वार्डों में घूम रहे आवारा श्वान